Dr.Web Security Space एक ऐसा एंटीवाइरस सुरक्षा टूल है, जो हमारे Android टर्मिनल को निरंतर हर प्रकार के आम (एवं खतरनाक) जोखिमों से बचाता रहता है और इस दृष्टि से यह Android टर्मिनल के क्षेत्र में एक अनूठा टूल है।
इस एप्लीकेशन में कई सारी सेवाएँ उपलब्ध हैं, और इन सबका एक ही लक्ष्य होता है: हमारे टर्मिनल की सुरक्षा करना। पहली सेवा है एक SpIDer Guard, जो एक उपयोगी टूल है, जिसकी मदद से आप अपने डिवाइस पर सेव की जा रही सारी फ़ाइलों को स्कैन (रियल टाइम) कर सकते हैं।
Dr.Web Security Space को इंस्टॉल करने पर हमें अपने टर्मिनल पर एक और अत्यंत उपयोगी टूल Dr. Web Anti-Virus मिलता है, जो दरअसल एक क्लासिकल स्कैनर है। जैसा कि इस प्रकार के टूल के साथ अक्सर होता है, हम यह चुन सकते हैं कि हम एक त्वरित स्कैन करना चाहते हैं या फिर एक संपूर्ण स्कैन और इन दोनों ही विकल्पों के अपने-अपने फायदे होते हैं।
स्कैन के दौरान ढूँढ़े गये खतरों को या तो हटाया जा सकता है या फिर क्वारेंटाइन ज़ोन में स्थानांतरित किया जा सकता है, जहाँ हम ढूँढ़े गये मैलवेयर के बारे में विस्तृत सूचनाएँ देख सकते हैं और उनकी समीक्षा कर सकते हैं।
एक और अत्यंत ही दिलचस्प टूल वह है जो हमारे SD कार्ड की सुरक्षा करता है। यह खास तौर पर अत्यंत उपयोगी है, क्योंकि दीर्घकालिक स्तर पर यह न केवल हमारे टर्मिनल की सुरक्षा सुनिश्चित करता है बल्कि उस कंप्यूटर को भी सुरक्षित रखता है, जिससे हम उसे जोड़ते हैं।
निश्चित रूप से Dr.Web Security Space उन सर्वश्रेष्ठ एंटी वाइरस सॉफ़्टवेयर वाले विकल्पों में से एक है, जो Android के लिए उपलब्ध है। यह न केवल उपयोगी एवं गुणवत्तायुक्त सेवाओं से परिपूर्ण है, बल्कि अत्यंत सुरुचिपूर्ण ढंग से प्रस्तुत भी किया गया है, और इसमें उपलब्ध दो विज़ेट (दो अलग-अलग आकार में) की मदद से हम इसमें और सुधार भी कर सकते हैं।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 4.4 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
अच्छा ऐप
मेरे पास लाइसेंस नहीं है। लेकिन इसे आज़माने पर, मैं परिणाम से संतुष्ट हूँ।
अगर यह यहाँ है, तो यह अच्छा है, सही।
फोन की सुरक्षा के लिए सबसे अच्छा एप्लिकेशन।
अच्छा। कार्य
उत्कृष्ट।